कटनी नगर: रेत के स्टॉक में 1.46 लाख घनमीटर का गोलमाल, कलेक्टर ने ठोका 27.44 करोड़ का जुर्माना
कटनी जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी के न्यायालय ने रेत के आधिकारिक स्टॉक में भारी फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी पकड़े जाने पर मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड पर 27 करोड़ 44 लाख 29 हजार 650 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है