पोड़ैयाहाट: प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट में पल्स पोलियो दिवस के सफल संचालन को ब्लॉक् टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित
प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट में बुधवार को पल्स पोलियो दिवस के सफल संचालन को ब्लॉक् टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट फुलेश्वर मुर्मू ने किया। बीपीएम अभिषेक कुमार ने बूथ दिवस 28जून एवं घर-घर जाकर 29 एवं 30 जून को, माइक्रो प्लान ट्रांजिट बूथ सब-डिपो होल्डर, सुपरवाइजर एवं वैक्सीनेटर प्रशिक्षण संबंधित जानकारी दी।