सिकटी में सड़क का इंतजार खत्म नहीं, चार महीने बाद भी अधूरा निर्माण, निगरानी पर उठे सवाल
सड़क की तारीख खत्म, इंतजार खत्म नहीं हुआ… सवाल वही है—बजट खर्च हुआ तो सड़क कहां है, और जिम्मेदारी की निगरानी आखिर किसकी थी?
सिकटी विधानसभा… जहां विकास की सड़क पर सवालों के गड्ढे कम होने का नाम नहीं ले रहे।
कभी पररिया पुल का पाया उद्घाटन से पहले नदी में समा गया, तो कभी तिरा के पास पुल निर्माण फंड के इंतजार में अटक गया। अब इसी सिलसिले में एक सड़क निर्माण का मामला सामने आया है।
रानी पुल से धर्मगंज को जोड़ने वाली सड़क… जिसकी निर्धारित समाप्ति तिथि 12 मई 2026 थी। लेकिन तारीख गुजर गई और चार महीने बाद भी सड़क निर्माण बेडमिशाली से आगे नहीं बढ़ पाया।
योजना के बोर्ड पर दर्ज विवरण के मुताबिक यह सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम यानी RRMP के तहत बनाई जानी थी। योजना का नाम है L031 डुमरिया T02 से सैदी VR03 तक पथ मरम्मती कार्य। सड़क की कुल लंबाई करीब 3.779 किलोमीटर है, जिसमें 3.050 किलोमीटर बिटुमिनस और 0.729 किलोमीटर पीसीसी सड़क शामिल है। साथ ही छह पुलिया का भी प्रावधान है।
कार्य शुरू हुआ था 13 मई 2025 को और पूरा होना था 12 मई 2026 तक। लेकिन समय सीमा बीती… सड़क अधूरी रह गई।
सवाल अब सिर्फ संवेदक से नहीं, निगरानी व्यवस्था से भी है।
#Sikti #Araria #ArariaNews #SiktiNews #RoadConstruction #RRMP #RuralRoad #BiharNews #ArariaRoad #RoadIssue #Development #GroundReport #NavBihar24 #BiharRoad #NewsUpdate
Araria, Araria | Oct 6, 2026