रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( सीईओ) जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत खिसोरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, उपलब्ध अधोसंरचना तथा संसाधनों के उपयोग की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
15 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 31, 2026