शेयर मार्केट में पैसा लगाइए और हर महीने पाइए 4 प्रतिशत का पक्का मुनाफा... कुछ इसी तरह के लालच भरे वादों के जाल में फंसाकर धमतरी के कई निवेशकों की जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर दिया गया... ठगी की रकम कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि पूरे 3 करोड़ 12 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है... निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी बाकायदा स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा बनवाता था और सिक्योरिटी के नाम पर बैंक चेक भी देता था... लेकिन जब करोड़ों रुपये इकट्ठा हो गए, तो आरोपी रकम लेकर फरार हो गया... अब धमतरी पुलिस ने इस बड़े आर्थिक अपराध के मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है...
#fraud #dhamtarinews #sharemark #sharemarketfruad #arrested