गिरिडीह: पपड़वाटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन में रसोइया ने शराब पीकर किया हंगामा
पपड़वाटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन में रसोईया के पद पर कार्यरत अमन राय ने पुलिस लाइन में शराब पीकर खूब हंगामा किया।इसे पकड़ कर बुधवार को ढाई बजे पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया। बताया गया कि अमन राय पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है और यह न्यू पुलिस लाइन में रसोईया के पद पर कई साल से कार्यरत था।