गिरिडीह: हुट्टी बाजार के स्नेह दीप वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आशीर्वाद से भाजपा नेत्री प्रोफेसर विनीता ने मनाया जन्मदिन
हुट्टी बाजार स्थित स्नेह दीप वृद्धाश्रम में मंगलवार को 1 बजे बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ भाजपा नेत्री प्रोफेसर विनीता ने अपना जन्मदिन मनाया।भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता ने जन्मदिन पर गिरिडीह के स्नेह दीप वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आशीर्वाद लिया और इनके लिए खान पान की व्यवस्था की।