गिरिडीह: CCL कबरीबाद में माइंस मैनेजर के कार्यालय में चोरी, पुलिस कर रही जांच
सीसीएल कबरीबाद में माइंस मैनेजर के कार्यालय में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे मुफस्सिल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। चोरों ने कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर, इन्वर्टर और प्रिंटर चोरी कर लिया ।घटना की जानकारी मिलते ही माइंस मैनेजर और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।