गिरिडीह: नावाटांड निवासी संजय दास ताराटांड क्षेत्र में बेहोश मिले, अस्पताल में हुई मौत
नावाटांड निवासी संजय दास ताराटांड क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिलने के बाद इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।बुधवार सुबह 8 बजे परिजनों ने पुलिस पर ही मारपीट कर इसकी जान ले लेने का आरोप लगाया। संजय दास बेहद गरीब है और यह एक बोरिंग गाड़ी में चालक के रूप में काम करता था।