गिरिडीह: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक हुई
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक मंगलवार को 2 बजे की गई। जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित का समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।