गिरिडीह: भरकट्टा ओपी पुलिस ने एक पुराने वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
बिरनी के भरकट्टा ओ०पी० पुलिस ने एक पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर मंगलवार को एक बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय वर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से इसे केंद्रिय कारा भेजा गया।