रायसेन: रायसेन में कानफोड़ू साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई, बुलेट बाइक जब्त, चालकों पर सख्ती
Raisen, Raisen | Apr 9, 2026 रायसेन। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोतवाली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बुलेट बाइक में लगे कानफोड़ू (मॉडिफाइड) साइलेंसर पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने शहर में ऐसे वाहन चालकों की जांच की, जो तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चला रहे थे।