सतबरवा: सतबरवा प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, बीडीओ ने दिए कई निर्देश
सतबरवा में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक शनिवार दोपहर 3 बजे तक बीडीओ कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य आवास योजनाओं के लाभार्थियों की आवास सहायता राशि को किसी भी प्रकार से बैंक ऋण की बकाया राशि में समायोजित नहीं किए जाने का निर्देश दिया।