सरथुआ पंचायत सरकार भवन का भव्य उद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह के अवसर पर पंचायत के सम्मानित बुजुर्गों द्वारा फीता काटकर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुखिया राकेश सिंह द्वारा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।मुखिया राकेश सिंह ने उपस्थित सभी ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न जनसुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Arrah, Bhojpur | Aug 28, 2026