संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर के तत्वाधान में कृष्ण चेतना समिति आरा के सभागार में राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हरेक तबके के कामकाजी जरूरतमंद लोगो जिनमें रेलवे कुली, रेल मॉल गोदाम पर कार्य करने वाले पालदार, टेंपू एवं टोटो चालकों के साथ रेल परिसर में आदतन गुजर बसर करने वाले भिखारी एवं मोची बंधुओं को पारदर्शी तरीके से स्वास्थ्य परामर्श दिया गया पर्चियों पर उपस्थित डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इसके बाद निशुल्क दवा वितरण करते हुए l
ये सभी कार्य आरा शहर के आनंद अस्पताल के फाउंडर सह पूर्व एसीएमओ भोजपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर फिजिशियन के.एन.सिन्हा द्वारा संपन्न हुआ l
तब इसके पश्चात एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पशु डाक्टर गोपाल जी साधु ने किया ।
मौजूद सभी अतिथि एवं अभिभावकों के साथ स्वास्थ्य शिविर में आए लाभार्थियों को प्रसिद्ध समाजसेवी सह सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार जय ने स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए अपने बाबू जी राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेताजी के बारे में विस्तार से बताया कि जो आज थोड़ी बहुत कुछ भी हूं या लावारिस लोगो के हित कुछ भी सामाजिक कार्य करता हूं इसमें हमारे बाबू जी का बहुत बड़ा योगदान हैं जो इंटर पास तक पढ़ाई करने के बावजूद भी एक कृषक मजदूर के रूप में संतुष्ट रहे जिन्होंने मुझे कभी भी समाजसेवा या सामाजिक कार्यों को गलत नहीं कहां न ही ये सब कार्य को छोड़कर या बंद करके निजी या सरकारी नौकरी करने की सलाह नहीं दिए न ही कभी दबाव बनाए मेरे पूर्व के 25 सालों में क्योंकि जब तक वे जीवित रहे हमें थोड़ी बहुत तनिक भी किसी चीज कि कभी भी कमी नहीं महसूस हुई बाबु जी के पूरे जीवन काल तक l
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा नेता डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि विभिन्न मौके पर स्वास्थ्य कैंप लगाने का लक्ष्य,दिवंगत आत्मा को एक श्रद्धांजलि के साथ-साथ जरूरतमंद गरीबों की सेवा करना ही कहलाता है।
स्वास्थ्य कैंप में आने से बिना अर्थ हानि के तत्काल कष्ट का निवारण होता ही है तथा आगे भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश मिलता है जो
स्वस्थ रहने में अहम मददगार और कर्तव्य दोनों खुद इंसान ही बनता समझता है l
नियमित रूप से हमें अपने स्वास्थ्य की जांच करते रहना चाहिए ,खासकर ब्लड शुगर ,ब्लड प्रेशर,हार्ट की बीमारी ,किडनी की बीमारी ,लीवर की बीमारी को नियमित जांच कराते रहना चाहिए तथा अपने खानपान पर संयम रखते हुए हरि सब्जियों को अपने आहार में बढ़ावा देना चाहिए तथा रोजाना नियमित रूप से जब समय मिले उसको निर्धारित करके हमें योगा एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
स्वास्थ्य मेगा शिविर और पुष्पांजलि समारोह में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में पूर्व नेहरू युवा केंद्र एवं मौजूदा माई भारत भोजपुर इकाई के एकाउंटेंट सरिता शर्मा उपस्थित रही l
इस अवसर पर यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया,
मरणो प्रांत शरीर दान धारी पति पत्नी रामबाबू प्रसाद चौरसिया, डाक्टर कुमार शीलभद्र, पशु डाक्टर गोपाल जी साधु, हरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू, सुबेश्वर सिंह, लाल बादशाह कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, छोटू सिंह, रमेश सिंह रामप्रपन्न, पाश्चर अनिल जीउत, कन्हैया ब्यास, शिवदास सिंह, गोपाल प्रसाद, सतीश कुमार, रवींद्र कुमार राय, सुरेश भोजपुरी, विजय पासवान, सीताराम रवि आदि उपस्थित रहकर अंत तक पुष्पांजलि सभा की गरिमा बनाए रखे l
स्वास्थ्य शिविर एवं पुष्पांजलि सभा में आए सभी अतिथियों को अभिनंदन एवं स्वागत के साथ धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक महासचिव सह समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने दिया रहा अगले साल मिलने की उमीद लिए l
Arrah, Bhojpur | Aug 28, 2026