अरवल: समाहरणालय सभाकक्ष मे जिला पदाधिकारी द्वारा होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों के साथ की गई बैठक
Arwal, Arwal | Mar 24, 2024 समाहरणालय सभा कक्ष मे अरवल जिलान्तर्गत शांतिपूर्ण महौल में होली पर्व सम्पन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के द्वारा संयुक्त रूप से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष , एवं पुलिस उपाधीक्षक के साथ बैठक आयोजित की गई । जिसमें सभी दण्डाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों को सक्रिय रहने एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया है।