अरवल: मेहंदिया थाने में थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को होलिका दहन के समय अलर्ट रहने के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Mar 24, 2024 होली पर्व को लेकर अपने क्षेत्र के सभी चौकीदारों को अलर्ट रहने का मेहंदिया थाने के थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के समय अपने-अपने क्षेत्र में सूचना संकलित करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना उपलब्ध कराएं ताकि समय के अनुसार कार्रवाई की जा सके।