कांके: शराब घोटाले के आरोपी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 एसीबी की विशेष कोर्ट में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शराब घोटाले के आरोपी सिद्धार्थ सिंघानिया को पेश किया गया। बता दें कि शराब घोटाला मामले में झारखंड एसीबी की टीम ने रायपुर से सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया है और उल्हें ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। जांच में सहयोग न करने पर एसीबी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।