कांके: योग दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ PM श्री स्कूल में बच्चों के साथ करेंगे योग
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे अपने संसदीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने कहा कल पूरा देश 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मान रहा है कल पूरे देश भर में एक लाख जगह पर और 175 देश में योग किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प देश के लोग निरोग रहे इसी को लेकर आज से 11 साल पूर्व योग दिवस पर देश के सभी नागरिकों को योग से जुड़ने की अपील की थी जिसका असर आज पूरा विश्व योग को अपनाकर अपने स्वास्थ्य जीवन का लाभ ले रहे हैं कोरोना कल में लोगों ने योग को अपनाकर अपनी जान बचाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हम लोग सभी आज योग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं कल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कांके के कुम्हारिया गांव में प्रधानमंत्री श्री स्कूल में ग्रामीणों के साथ योग करेंगे इस योग कार्यक्रम में 20 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे l