कतरीसराय: कतरीसराय में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 10 मोबाइल और फर्जी सिम बरामद
कतरीसराय, नालंदा। नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना क्षेत्र में सक्रिय एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बरीठ गांव स्थित मुंशी नदी के दक्षिण खंधा के बगीचे में छापेमारी कर छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।