चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को 10 बजे जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता कार्यालय अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी फसल) से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।