चास: भतुआ में स्थानीय लोगों ने सिक्योरिटी टीम पर पत्थरबाजी और गाली-गलौज कर किया विरोध
Chas, Bokaro | Apr 9, 2026 बोकारो जिले के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गुरुवार समय लगभग साढ़े 10 बजे बताया जाता हैं कि भतुआ इलाके में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच करने पहुंची बीएसएल सिक्योरिटी टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।आरोप है कि एक महिला द्वारा टीम पर झूठा आरोप लगाकर मामले को उलझाने की कोशिश की गई।