यूपी में रहकर बिहार के स्कूल में हाजिरी! अररिया में शिक्षिका पर आरोप, जांच शुरू
अररिया के प्राथमिक विद्यालय झोवा बटुरबाड़ी में एक शिक्षिका की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 29 अगस्त को सुबह 9:50 बजे शिक्षिका ने स्कूल में ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की, जबकि उस समय उनके उत्तर प्रदेश में होने का दावा किया गया है।
मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए। बीईओ प्रवीण कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया है। प्रधान शिक्षक इंतेखाब आलम और शिक्षिका पूजा सिंह से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही गई है।
वहीं प्रधान शिक्षक ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप जांच के अधीन हैं। दोष साबित होना बाकी है।
📍 स्थान: अररिया, बिहार
📰 Pi Express News
#ArariaNews #Araria #BiharNews #SchoolNews #TeacherNews #EducationNews #OnlineAttendance #EShikshaKosh #BiharEducation #BreakingNews #ViralNews #ArariaNewsToday #PiExpressNews #LatestNews #BiharBreakingNews
Araria, Araria | Sep 3, 2026