करनैलगंज: करनैलगंज के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में DM ने किया निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी
शुक्रवार करीब 1 बजे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने करनैलगंज के बहुवन मदार माझा व अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नाव, सर्चलाइट, सैटेलाइट फोन आदि संसाधन तत्पर रखने और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने डूबी फसलों का सर्वे कराकर किसानों को समय से मुआवजा देने के निर्देश दिए।