कटनी नगर: मिट्टी के दीये बेचने वाले ग्रामीण कारीगरों से नहीं होगी कर वसूली, कटनी कलेक्टर ने दिए निर्देश
कटनी– दीपावली पर पारंपरिक मिट्टी के दीये बनाकर बाजारों में बेचने वाले कुम्हारों एवं ग्रामीण कारीगरों को राहत देते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्थानीय निकायों को उनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मिट्टी के दीये बेचने वाले ग्रामीण कारीगरों को क