Public App Logo
स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर सामूहिक मुंडन देहरादून में स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर समिति के सदस्यों ने विधानसभा भवन के सामने सामूहिक मुंडन कराया। समिति अध्यक्ष एवं पूर्व IAS विनोद कुमार रतूड़ी ने कहा कि राज्य गठन के 25 साल बाद भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा नहीं मिल पाया है। समिति ने ऐलान किया कि 15 अगस्त को विधानसभा भवन से गैरसैंण तक पदयात्रा निकाली जाएगी। गैरसैंण पहुंचने के बाद मांग पूरी होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने की बात कही गई है। #उत्तराखंड #गैरसैंण #स्थायी_राजधानी #देहरादून #उत्तराखंड_समाचार #Gairsain #Uttarakhand - Dehradun News