गाज़ीपुर: राजेश मिश्र हत्याकांड में गवाह अमितेश मिश्र पर हमला, बाल-बाल बचे, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल, गिरफ्तार
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के ब्राम्हणपुरा गांव में समाजसेवी अमितेश मिश्रा पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अमितेश मिश्रा बाल-बाल को बच गए, जबकि उनके गनर और अन्य लोगों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।