गाज़ीपुर: रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट में दौड़ी बेटियां, पुलिस अधीक्षक ने कहा- अपराधियों पर होती रहेगी कार्रवाई
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस गाजीपुर एवं रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने राइफल क्लब से हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।