गाज़ीपुर: गाजीपुर की 12वीं छात्रा प्राची कश्यप बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग की कक्षा 12 की छात्रा प्राची कश्यप को “एक दिन की जिलाधिकारी” बनाया गया।प्राची कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनीं।