कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने की राजस्व एवं विकास कार्यों की सघन समीक्षा
------
सत्र शुरू होने से पहले शाला भवनों को दुरुस्त करने,खाद वितरण के लिए नए केंद्र खोलने और टीबी स्क्रीनिंग में 100% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह में समय सीमा एव अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ,सहायक कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
1.बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग के तहत स्वामित्व, सीमांकन,रास्ता विवाद,फार्मर रजिस्ट्री और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
2.कृषि एवं खाद वितरण व्यवस्था
किसानों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने खाद वितरण की समीक्षा की। उन्होंने वरला, पाटी और पलसूद में 3 नवीन केंद्र खोलने हेतु तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के लिए नगर विक्रय केंद्र शुरू करने हेतु निर्देशित किया।
3. टीबी मुक्त अभियान में कोई कोताही नहीं
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने टीबी स्क्रीनिंग और उपचार को लेकर कड़े निर्देश दिए कि क्लिनिकल ट्रेनिंग के मापदंडों के अनुसार ही फील्ड पर कार्य किया जाए।
सभी संदिग्ध मरीजों का 100% NAAT कंफर्मेटरी टेस्ट अनिवार्य रूप से करवाया जाए।
समग्र पोर्टल से डेटा एंट्री सुनिश्चित की जाए मरीजों का निक्षय आईडी बनाई जाए।
सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा करें। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए कार्य करें।
4.शत-प्रतिशत नामांकन और शाला भवनों का जीर्णोद्धार
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के मद्देनजर समस्त बीआरसी (BRC) को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों का 100% नामांकन सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुस्तक वितरण में आ रही दिक्कतों को वेंडर से बात कर तत्काल हल करने के निर्देश दिए गए। क्रियाशील पंचायत एवं शाला भवन अंतर्गत नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले पीआईयू, एसएमसी और ग्राम पंचायत शाला भवनों के मरम्मत कार्य पूर्ण करें। शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु एक कोर टीम का गठन करने के निर्देश दिए गए।
5.जल गंगा संवर्धन अभियान एवं पेयजल व्यवस्था
जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए चल रहे 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष बचे कार्यों लेबर संख्या बढ़ाकर उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे खुद इन कार्यों का फील्ड निरीक्षण करें।
6.रोजगार और पीएम विश्वकर्मा योजना
आगामी रोजगार मेलों में 'लो-स्किल' (कम कुशल) युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।
7.पीएम विश्वकर्मा योजना: योजना के तहत स्वीकृत, अस्वीकृत और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो प्रकरण अस्वीकृत हुए हैं, उन्हें एक बार पुनः जांच किया जाए ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
8.नगरीय निकाय एवं सामाजिक सुरक्षा
नगरीय निकायों में संचालित हैंडपंपों और ट्यूबवेल की स्थिति की समीक्षा कर सुचारू पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए। शहर के सभी जर्जर भवनों को चिह्नित किया जाए और जिन भवनों के गिरने की आशंका है, उन्हें चिह्नित कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संबल योजना, सामाजिक न्याय और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।