बाह: घर से निकली दो नाबालिक बच्चियों को बाह बस स्टैंड से किया बरामद,परिवारीजनों के किया सुपुर्द
आगरा की थाना बाह पुलिस टीम एवं एंटी रोमियो ने सराहनीय कार्य करते हुए 2 नाबालिक बच्चियों को बरामद किया है। थाना बाह पर सूचना दी गई थी कि 2 नाबालिग बच्चियों घर से बिना बताए निकल गई है,उन्हें काफी ढूंढा है लेकिन वह नहीं मिली है। पुलिस ने ढूंढने के विभिन्न माध्यमों से उन्हें बाह बस स्टैंड से बरामद कर लिया, और थाना बाह पर परिवारीजनों के सकुशल सुपुर्द कर दिया।