गाण्डेय: गांडेय के बरमसिया-1 चरघरा गांव के उच्च विद्यालय चरघरा में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन
Gandey, Giridih | Aug 21, 2026
गांडेय प्रखंड के बरमसिया-1 पंचायत अंतर्गत चरघरा गांव स्थित उच्च विद्यालय चरघरा में शुक्रवार को 12 बजे उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8वीं में अध्ययनरत सभी 59 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।