दरभंगा: पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर पिंक बूथ हेतु मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन के निर्देश के आलोक में महिला मतदाताओं की विशेष भागीदारी तथा मतदान में वृद्धि के लिए पिंक बूथ बनाया जाना है।