दरभंगा: महिला एसपी काम्या मिश्रा ने होली पर हुड़दंग करने वालों और शराब माफियाओं को कहा कि इलाका छोड़ दें, नहीं तो जाएंगे जेल
होली पर हुड़दंग करने वालों के साथ शराब माफियाओं को ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पर्व के नाम पर हंगामा करते हैं या ऐसे लोग जो शराब तस्करी से जुड़े हैं, वो सब सुधर जाएं अन्यथा पुलिस उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।