दरभंगा: कटहलवाड़ी में चोरों ने बंद घर से की चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन व जांच में जुटी पुलिस
विद्यापति चौक के एक कोचिंग के बगल में चोरों ने बंद घर से चोरी कर ली। बीती रात्रि चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए उस घर के सभी कमरों के ताले को तोड़ दिए और सारा सामान बिखेर दिया। वहीं, इसको लेकर थाने में आवदेन दिया गया जिस पर पुलिस जाँच करने में जुटी हुई है।