सुसनेर: सोयत में सर्विस रोड की मांग को लेकर आंदोलन करने जा रहे थे युवा, SDM व SDOP ने जल्द कार्य शुरू होने का दिया आश्वासन
उज्जैन झालावाड़ नेशनल हाइवे पर स्थित सोयत में सर्विस रोड का निर्माण नही होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं व ट्रेफिक जाम की समस्या से परेशान युवा आज सोमवार को आंदोलन करने जा रहे थे इसी दौरान शाम को सुसनेर SDM मिलिंद ढोके व SDOP देवनारायण यादव ने उनसे तहसील कार्यालय में चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया कि 7 दिवस सर्विस रोड का कार्य शुरु किया जाएगा फिर मामला शांत हुआ।