सुसनेर: सुसनेर के शिक्षक पुनीत शुक्ला नईदिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से हुए सम्मानित
वॉशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा सुसनेर के शा. CM राइज स्कूल के शिक्षक पुनीत शुक्ला को गणित में अविस्मरणीय कार्य के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नईदिल्ली में सम्मानित किया गया। देश की राजधानी नईदिल्ली में येलो अचीवेरस अवार्ड के संयोजन में होटल सरोवर पैलेस नई दिल्ली में रुस्तमे हिन्द दारासिंह के सुपुत्र विंदु दारासिंह के हाथों कार्यक्रम आयोजित कर उपाधि दी।