सुसनेर: आगर कलेक्टर ने मोती सागर तालाब के समीप हो रहे गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण, नपा CMO को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 5 जून से लेकर 16 जून तक समस्त जल संरचनाओं का गहरीकारण, मरम्मत व निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते मोती सागर तालाब के समीप गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 5 जून से प्रारंभ हुआ, जिसका निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व जायजा लिया।