सुसनेर: हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, सुसनेर पुलिस ने आमजन को किया जागरुक
सरकार के द्वारा हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीडितो को भी अब मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी इस योजना का पत्र सड़क परिवहन- राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त होने के बाद रविवार से पुलिस ने आमजन को जागरूक करना शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर ₹50 हजार एवं मृत्यु होने पर ₹ 2 लाख की राशि प्रदान कि जाएगी