सुसनेर: गो तस्करी और गो हत्या के विरोध में सुसनेर प्रखण्ड से आगर रवाना हुए विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता, जमकर की गई नारेबाजी
पूरे MP में गो तस्करी व गो हत्या के विरोध में विहिप- बजरंग दल के द्वारा प्रदर्शन कर CM डॉ.मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौपा जा रहा है, इसी कड़ी में सोमवार की सुबह 10 बजे सुसनेर प्रखण्ड से कार्यकर्ता रेस्टहाउस से आगर के लिये बाइकों से रवाना हुए। गो संरक्षण को लेकर जमकर नारेबाजी की। इन्होंने गो हत्या के विरोध में कड़ा बनाने हेतु कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन भी सोपा।