सुसनेर: नलखेड़ा शहर में खुले में मांस का विक्रय कर रहे दुकानदारों पर नगर परिषद और पुलिस ने की संयुक्त करवाई, बनाए गए चालान
नलखेड़ा शहर में खुले में मांस, मछली और अंडे का व्यापार कर रहे दुकानदारों पर नगर परिषद और नलखेड़ा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाई की गई। यहां खुले में मांस का विक्रय कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाई की गई, साथ ही उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी गई।