ब्रह्मपुर: पहले सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, लंबी कतारें; अधिकारियों ने की निगरानी
श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटनी शुरू हो गई थी, जो सोमवार की सुबह तक लंबी कतारों में बदल गई। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।