परिहार: कोइरिया पिपरा में घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, अज्ञात चोर के विरूद्ध दर्ज हुआ केस
कोइरिया पिपरा में घर के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस मामले में परिहार थाना क्षेत्र के कोइरिया पिपरा निवासी वाहन स्वामी अभिषेक कुमार ने दर्ज केस में बताया कि वो अपने घर के पास गाड़ी खड़ी करके अपने गांव में भोज खाने चले गए। भोज खाकर वापस आने पर BR30V0830 नंबर की मोटरसाइकिल वहां नहीं थी।इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।