परिहार: विश्वास मत हासिल होने पर परिहार में जदयू कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मनाया जश्न
विधानसभा में विश्वास मत हासिल होने पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद राय के नेतृत्व में जश्न मनाया। पटाखे फोड़े, गुलाल लगाया एवं मिठाइयां बांटी। मंगलवार को नागेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि यह बिहार की जनता का विश्वास मत है। अब बिहार में विकास को और गति मिलेगी। डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास के लिए वचनबद्ध है।