परिहार: बेला थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बेला थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार ने की। जिसमें विभिन्न पूजा समिति एवं दोनों समुदाय के गणमान्य लोग भाग लिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा आपसी तालमेल एवं प्रेम के साथ मनाई ऐसा सामाजिक सौहार्द पेश करें।