परिहार: बराही स्थित घर के बरामदे से मोटरसाइकिल की हुई चोरी, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज
परिहार थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए। इस मामले में वाहन स्वामी बराही गांव निवासी रामबाबू की पत्नी विमल देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि सुपर स्पलेंडर BR30V4316 घर के बरामदे पर लगी हुई थी, लेकिन अचानक कुछ समय बाद गायब हो गई। बुधवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।