परिहार: पति के साथ जा रही अधखनी निवासी महिला को जमुरा पुल के पास मारी गई गोली, हुई मौत
मृतका की पहचान सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र स्थित अधखनी गांव निवासी रंजीत कुमार की 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है। मृतका के पति रंजित ने बताया कि वह अपनी फुआ के गांव झलसी से अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुरा पुल के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी रुकवाकर उसकी पत्नी गुड़िया देवी के सिर में गोली मार दिया।