बांसवाड़ा: जिले में निकाय चुनावों के आयोजन और मतदान से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लागू की
"एक प्रदेश-एक चुनाव" की तर्ज पर पहली बार सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए आयोग के अनुसार, पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का 11 सितंबर को होगा बांसवाड़ा नगरपरिषद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं कुशलगढ़ व परतापुर- गढ़ी में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके बाद 21 सितंबर को निकाय प्रमुख और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।