खेरागढ़: खेरागढ़ में चालान काटने पर दरोगा के साथ बदसलूकी और मारपीट, आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार
खेरागढ़ के कागारौल चौराहे पर धनतेरस के दिन सड़क पर कार खड़ी होने से जाम लग गया। नो-पार्किंग का ई-चालान करने पहुंचे उपनिरीक्षक पवन सिंह के साथ चालक अनुज कुमार ने गाली-गलौज व हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में दरोगा के गले और शरीर पर चोटें आईं। शुक्रवार रात 8 बजे बताया गया कि साथी पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस