बीना: गांधी तिराहे पर नाली में फंस रहे वाहन चालक व लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार, युवाओं ने लगाए बैरिकेड
Bina, Sagar | Mar 2, 2024 गांधी वार्ड से गांधी तिराहे तक करीब 8-9 वर्षों में ओवर ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है और प्रशासन ने आनन फानन में डामरीकरण का काम कर ब्रिज से यातायात शुरू कर दिया। गांधी तिराहे पर ओवरब्रिज से आने जाने वाले वाहन नाली में फंस रहे। रात में एक कार नाली में फंस गई और एक बाइक चालक गिर गया। वही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए युवाओं ने बैरिकेड लगाए और शिकायत की।